Sunday, May 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना ने कांग्रेस को मजबूत करने पर दिया जोर

डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना ने कांग्रेस को मजबूत करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक बाईपास रोड स्थित घर संसार कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें उ.प्र कांग्रेस कमेटी के डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना (प्रभारी यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, प्रोफेसनल कांग्रेस, डेटा एनालेटिक) मौजूद रहे।
शुक्रवार कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में उ.प्र कांग्रेस कमेटी के डिवीजनल पर्यवेक्षक दिनेश अबाना ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, प्रोफेसनल कांग्रेस को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि पार्टी के फ्रंटल संगठनों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं को ही संगठन में जगह मिलेगी। जो कार्यकर्ता काम करना चाहता है उसी हिसाब से उसे पद दिया जायेगा। आने वाले 2022 व 2024 के चुनाव में कांग्रेस सफलता का परचम लहराऐगी। जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि उप्र की प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा युवाओं को अधिक से अधिक कांग्रेसी विचार धारा से जोड़ने के निर्देश दिए गए है। बैठक में राजकुमार भाटी, मनोज भटेले, अशोक कुमार यादव, भरतेश जैन, कमलेश जैन, शशी शर्मा, योगेश दिवाकर, स्नेहलता बबली, मधु यादव, मुकेश गौड, रनवीर सिंह चैहान, दाउद खा, शैलेन्द्र कुमार शर्मा, नईम अंसारी, रामसेवक वैध, संगीर कुरैशी, शहिद अली, आमिरअली, प्रतीक चतुर्वेदी, सुरेश चंद्र यादव, जयराम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।