Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की फॉसी से मौत परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

महिला की फॉसी से मौत परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कानपुर, अर्पण कश्यप। कानपुर बिधनू के कठुई गांव में एक महिला (28) की फांसी से मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। कठुई गांव में किसानी करने वाले रामकुमार तिवारी के बड़े बेटे विजय की शादी सात फरवरी 2018 में हाजीपुर की रहने वाली महिला से हुई थी। जिसको डेढ़ साल की बेटी तनुष्का भी है। आज सुबह शुक्रवार तड़के सास मिथलेश, ससुर, पति और देवर पवन खेत पर गेहूं काटने गए थे।
कोटे से राशन लेने भी जाना था। इसलिए पवन सुबह जल्दी 8 बजे घर आ गया जहॉ पवन ने भतीजी के रोने की आवाज सुनी तो भाभी के कमरे में गया तो चीख पड़ा। कमरे में उसकी भाभी साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पर पुलिस के पहुंचने से पहले महिला के शव को फंदे से उतारा जा चुका था। जानकारी पाकर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई सुरजीत ने बताया कि बहन को अक्सर दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई है।
क्या कहा पुलिस ने
बिधून थाना प्रभारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट और जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।