Friday, April 18, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 11 दीपक प्रज्वलित कर मनाया

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 11 दीपक प्रज्वलित कर मनाया

कानपुर, जन सामना संवाददाता। सर्व ब्राह्मण एकता मंच के प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा नेता अभिषेक पांडे(मोनू) द्वारा अपने कार्यालय में सोशल डिस्टेंस का पूरा पालन करते हुए भगवान परशुराम का जन्मोत्सव 11 दीपक प्रज्वलित कर आराध्य देव के प्रति उत्सव पूर्वक मनाया गया। भगवान से प्रार्थना की गई कि हमारे कोरोना योद्धा पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, डॉक्टर, मीडिया कर्मी कोरोना वायरस से युद्ध कर रहे हैं  हम उनके अच्छे स्वस्थ की कामना करते है इस मौके पर लाला दुबे, लाला लॉटरी, विवेक बाजपेई, विवेक द्विवेदी, गणेश शुक्ला लोग मौजूद रहे।