Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजिक संगठन कर रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की मदद

समाजिक संगठन कर रहे गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद की मदद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सुहागनगरी में समाजिक संगठन एवं प्रशासन द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों की मदद करने का कार्य बदस्तूर जारी है। इसी क्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता के द्वारा बुधवार को 78 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस दौरान दीपक गुप्ता (कालू), मनीष चैदहराना, विनोद कुमार टिल्लू, राखी गुप्ता (पार्षद), देवेंद्र राजपूत, वैभव मुरवारिया, अर्चित गुप्ता, रोमी सागर, राजेन्द्र गुप्ता, गिर्राज यादव आदि मौजूद रहे। वहीं एमएसबीबा एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका नंदनी यादव ने नगला श्रुति निकट जिला मुख्यालय के अत्यंत निर्धन एवं दिहाड़ी मजदूरों के 30 परिवारों को एवं संतोष नगर में दो परिवारों को राशन एवं सब्जी का वितरण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मटसेना राजेश कुमार राशन वितरण के समय मौजूद रहे। उन्होंने लोगों से कहा कि इस कोरेना आपदा में आप लोगों को कोई भी समस्या हो तो हमें इसकी सूचना दे। साथ ही सभी लोगों से सोशल डिस्टेसिंग और लाॅकडाउन का पालन करने की बात कही। इस दौरान पावन शर्मा, देश दीपक,ब बलू उपाध्याय, मूईन रईस, गौरव कुशवाह, कमल मुनि आदि मौजूद रहे। भारतीय लोक कल्याण समिति के प्रदेश प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता ने रेलबे स्टेशन रोड माल गोदाम के पास गाय व बंदरो को रोटी खिलाई। भाजपा महिला महानगर जिलामंत्री राम लढ़ेती लकी ने कैला देवी मंदिर पर साधु-संतो एवं गरीब, असहाय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क वितरित किये। इस दौरान कैला देवी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने सभी लोगों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया।