Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मनरेगा मजदूरों पर दबंगों ने तानी पिस्टल

मनरेगा मजदूरों पर दबंगों ने तानी पिस्टल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिले में दबंगो द्वारा मनरेगा का काम कर रहे मजदूरों पर काम के दौरान पिस्टल तानने का मामला सामने आया है। चकरोड से कूड़ा हटाने की बोलने पर दबंगो ने मनरेगा मजदूरों पर पिस्टल तान दी और गोली मारने की धमकी दी है। जिसके बाद मनरेगा मजदूरों में दहशत का माहौल पैदा हो गया वही दबंगो द्वारा पिस्टल लहराते हुये का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल पूरा मामला जिले के थाना कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के पिपरामई गांव है। ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा मजदूरों को रास्ता बनाने के काम पर लगाया था। गांव प्रधान की माने तो इन दबंग लोगों का घूरा रास्ते में पड़ा है जिसे हटाने के लिए कहा गया तो उन्होंने घूरा नहीं हटाया। आज लगभग तीन चार वंदे पिस्टल तमंचा तथा चाकू लहराते हुये आये और उन्होंने लेबर पर काम न करने का दबाव बनाते हुये दबंगो द्वारा मजदूरों को गोली मारने की धमकी दी गयी।
वही मामले में एसपी गौरव बंसवाल ने जानकारी देते हुये बताया की ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना दी थी। मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और इनकी जल्द गिरफ़्तारी होगी। एसपी गौरव बंसवाल की माने तो प्रथम दृष्टया यह बात सामने आयी है आरोपी पक्ष का रास्ते में कूड़ा पड़ा था जिसे लेकर उन्हें आपत्ति थी।