Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रसूलाबाद में जल शक्ति मंत्री का जन्मदिन भाजपाइयों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

रसूलाबाद में जल शक्ति मंत्री का जन्मदिन भाजपाइयों द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। उत्तर प्रदेश के प्रथम जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह के जन्मदिन को भाजपाइयों द्वारा रसूलाबाद में सेवा दिवस के रूप में बड़े ही सादगी व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया। जहां कार्यकर्ताओ द्वारा उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की गई।
शनिवार रसूलाबाद में डॉ महेंद्र सिंह के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व संगठन मंत्री राम कृपाल सिंह के निज निवास पर डॉ महेंद्र सिंह के उत्तम स्वास्थ्य शतायु दीर्घायु होंने की प्रार्थना ईश्वर से की गई।
इस मौके पर भाजपा नेता राम कृपाल सिंह ने डॉ महेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ महेन्द्र सिंह मृदुभाषी इतिहास के मर्मज्ञ संघर्षशील कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी होने के साथ बचपन से ही सामाजिक सेवा के प्रति संकल्पित रहे है। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह के सभी भाता सर्विस में थे डॉ महेंद्र सिंह ने नगर निगम की राजनीति सभासद के माध्यम से शुरू की और अपने कर्तव्य और व्यक्तित्व से उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य के ग्राम विकास मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व प्रथम जल शक्ति मंत्री के माध्यम से किसानों व समाज की निरंतर सेवा में अपने को समायोजित किए हुए है। इस महामारी की घड़ी में डॉ महेंद्र सिंह की सामाजिक राजनीतिक सेवा को देखते हुए निज निवास पर दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन के शुभ अवसर पर मिष्ठान वितरण कर डॉक्टर महेंद्र सिंह को दूरभाष पर उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई क्योंकि COVID 19 महावारी को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का पालन करते हुए जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर मलखान सिंह गौर मंडल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी रसूलाबाद, एडवोकेट अनुज भदोरिया उपस्थित रहे।