Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मामूली विवाद में फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा

मामूली विवाद में फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। मामूली विवाद में बर्रा थाना क्षेत्र में दबंगो ने दूध लेने जा रहे फौजी व उसके भाई को जमकर पीटा। शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों के दौड़ाने पर दबंग भाग निकले।
मामला बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-8 एफ1 सेक्टर का हैं। जहाॅ के निवासी अर्जुन सिंह जो कि आर्मी से रिटायर्ड़ हैं व वर्तमान में सुरक्षा गार्ड़ का काम करते है। सोमवार देर शाम अर्जुन सिंह के दोनो बेटे रवि सिंह(28) व आशीष सिंह (25) घर के पास से ही चार पहिया वाहन से दूध लेने जा रहे थे। कुछ ही दूरी पर गाड़ी मोड़ते वक्त अज्ञात वाहन से उनकी गाड़ी टकरा गयी मामूली विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी। जिसमे अज्ञात कार सवार चार से पाॅच युवकों ने रवि व आशीष पर ईट व फावड़ें से हमला कर दिया। जिसमे दोनों भाईयों को सिर पर गंभीर चोटे आई हैं। वही मारपीट करने के बाद सभी युवकों ने आशीष की कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया शोरगुल सुन कर क्षेत्रीय लोगों द्वारा हमलावरों को दौड़ाने पर वे भाग निकले। वही भीड़ द्वारा गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया गया था। जिसके आधार पर आरापियों की पहचान कर शिकायत दर्ज की जायेगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया।

घायल आशीष ने बताया की वह आर्मी में हैं व कश्मीर के पुंछ में पोस्टेड हैं। मार्च माह में छुट्टी पर घर आया था। बीते 10 तारीख को छुट्टियां समाप्त हो चूकी हैं। लाॅकडाउन के कारण कोई साधन न चलने की वजह से नहीं जा पाया है।
वही इस मामले में गुजैनी चैकी इंचार्ज सुभाषचन्द्र ने बताया की गाड़ी नम्बर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई हैं। गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही हैं।