Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भौंरा मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल

भौंरा मधुमक्खियों के काटने से एक बुजुर्ग की मौत, चार लोग घायल

शिवली/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र की मैथा ग्राम पंचायत तिलियानी गांव  के 5 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला 1 बुजुर्ग की उपचार के दौरान हुई मौत। नहर पट्टी में बकरी चरा रहे लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, जिसमें एक बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो  गया था। जिसको ग्रामीणों की मदद से मैथा में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ उसको कानपुर रिफर कर दिया गया परिजन कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही जगदीश कुशवाहा पुत्र स्व0 घसीटे कुशवाहा की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मधुमक्खियों के हमले से घायल हुए लोगों में नितिन कुशवाहा पुत्र हरी किशन कुशवाहा, रामसिंह कुशवाहा पुत्र  स्व0 घसीटे कुशवाहा, ज्ञानवती पाल पुत्र स्व0 विक्रम पाल सहित एक मासूम बच्ची भी घायल हो गयी। मृतक के घर वाले घायल को कानपुर ले जाते समय रास्ते में जगदीश कुशवाहा की हो गई मौत परिवार में  कोहराम मचा हैं वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।