Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मत्स्य पालक तालाबों के सुधार हेतु करें आवेदन

मत्स्य पालक तालाबों के सुधार हेतु करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के तहत मनरेगा के माध्यम से मत्स्य तालाबों/नर्सरियों एवं अन्य आनुसंगिक परिसरचनाओं के निर्माण, सुधार कार्यो को किये जाने के सम्बन्ध में सामुदायिक तालाबों के सुधार हेतु 2 हेक्टेयर व निजी क्षेत्र में पंगेशियस, थ्रिम्प पालन हेतु तालाब निर्माण (क्षे0न्यू0 0.1 हे0) हेतु कुल 0.4 हे0 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीबी रेखा के नीचे के परिवार, महिला मुखिया वाले परिवार, इन्दिरा आवास के लाभार्थी (मछुआ आवास के लाभार्थी भी अनुमन्य है), लघु एवं सीमान्त कृषक, वरीयता क्रम के अनुसार आवेदन आमंत्रित किये जाते है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण अधिकारी डा0 रणजीत सिंह ने बताया कि साथ ही साथ प्रस्तावित कार्यस्थल पर विगत 05 वर्षो में ग्राम पंचायत, कार्यदायी संस्था द्वारा कोई धनराशि व्यय न की गयी हो।