Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन 30 जून तक

विश्व दिव्यांग दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन 30 जून तक

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 03 दिसम्बर 2020 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के ’’राष्ट्रीय पुरस्कार’’ भारत सरकार सामाजिक, न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए  सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी।, दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति या संस्था, प्रेरणास्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ अनुप्रयुक्त अनुसंधान या नवप्रर्वतन या उत्पाद विकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चैनेलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील वयस्क दिव्यांग व्यक्तियों, उत्कृष्ट सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी। श्रेणियां निर्धारित हैं।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट कपेंइपसपजलंििंपतेण्हवअण्पद से प्राप्त किये जा सकते हैं तथा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की संस्तुति से आवेदन निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 को प्रेषित किये जाने हेतु विलम्बतम 30 जून तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कमरा नं0- 105, विकासभवन, माती, कानपुर देहात में उपलब्ध करायें।