Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकास दुबे के दो और साथी एक कानपुर तो दूसरा इटावा मुठभेड में ढ़ेर

विकास दुबे के दो और साथी एक कानपुर तो दूसरा इटावा मुठभेड में ढ़ेर

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। कानपुर पुलिस टीम द्वारा फरीदाबाद में गिरफ्तार बिकरू हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के दो और साथी प्रशांत और बउवा को यूपी पुलिस ने मुठभेड के दौरान मार गिराया।
विकास दुबे के कारखास प्रशांत को फरीदाबाद में गिरफ्तार कर कानपुर पुलिस रिमांड़ पर लेकर आ रही थी। आज तडके सुबह कानपुर के सरायमीता के पास पहुंचने पर आरोपी प्रशांत ने पुलिस की पिस्टल निकाल कर पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा गोली चलाने में आरोपी प्रशांत के गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल ले जाने पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वही इटावा एसएसपी आकाश तोमर के अनुसार दूसरा आरोपी बउवा भी इटावा पुलिस द्वारा मुठभेड में ढेर कर दिया गया है।