Friday, April 18, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मध्यस्थता केन्द्र में वादी व प्रतिवादी का कराया गया सुलह

मध्यस्थता केन्द्र में वादी व प्रतिवादी का कराया गया सुलह

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात के भवन में संचालित मध्यस्थता केन्द्र जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात यशवन्त कुमार मिश्र के निर्देशन में चलाये जा रहा है।
मध्यस्थता केन्द्र में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर देहात साक्षी गर्ग द्वारा नियुक्त निम्न मध्यस्थों में मध्यस्थ प्रकाश कुमार मिश्र द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2020 को मध्यस्थता केन्द्र में वादी सरकार व प्रतिवादी अमित कुमार का सुलह समझौता कराया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के साथ उनको साथ में रहने की बधाई भी दी गयी।