Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » डीएम और एसएसपी ने लॉकडाउन व बकरीद के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया

डीएम और एसएसपी ने लॉकडाउन व बकरीद के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ0 ब्रह्मदेव राम तिवारी, डीआईजी/एसएसपी डॉ0 प्रितिंदर सिंह ने आज साप्ताहिक लॉकडाउन व बकरीद के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। उन्होंने नरोना चौराहा, घंटाघर, मूलगंज, सद्भावना परेड, यतीमखाना, रूपम चौराहा, हलिम मुस्लिम कॉलेज, बजरिया, बड़ी ईदगाह आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित थानेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक दशा में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने का कड़ाई से पालन कराया जाये। किसी भी दशा में लोग बिना मास्क के न निकले यह व्यवस्था उनकी सुरक्षा के लिए है बिना मास्क लगाए कोई भी न निकले यह सुनिश्चित कराया जाये।