शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। कोराना के चलते बंद की गई रोटी बैंक को एक बार फिर से नगर के समाजसेवियों के सहयोग से पांच माह बाद शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को समाजसेवीयो द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन खिलाकर किया।
24 मार्च को कोरोना के चलते पूरे भारत मे बंदी कर दी गई थी। जिसके बाद रोटी बैंक को 20 मार्च को बंद कर दिया गया। वही पांच माह बीत जाने के बाद सोमवार सुबह 11 बजे समाजसेवी डा अजय आहूजा, पूर्व चैयरमैन रघुवर दयाल गुप्ता ने गरीबो को रोटी खिलाकर रोटी बैंक का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉ एके आहुजा ने कहा कि रोटी बैंक का उद्देश्य गरीबो को दिनभर मुफ्त में भोजन देना है। कुछ माह से रोटी बैंक बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व चेयरमैन ने कहा कि गरीबो को ध्यान में रखते हुए फिर से रोटी बैंक का शुभारंभ किया गया है। अब कोई भी गरीब भूखे पेट नहीं सोएगा। सभी को भरपेट भोजन मिलेगा। वहीं लोगों ने कहा कि यह मानवता के लिए बहुत ही बढिया पहल है। जिसका हम सभी स्वागत करते हैं। हम सभी को गरीबों की मदद के लिए आगे आने की जरूरत है। जिससे हमारे समाज का कोई भी गरीब भूखा प्यासा नहीं रहे। बताते चलें कि रोटी बैंक का उद्घाटन 2018 में जिलाधिकारी नेहा शर्मा, एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह द्वारा किया गया था। कोरोना महामारी के बीच में भी रोटी बैंक ने गरीबों की बहुत ही सेवा की थी। इस मौके पर संयोजक राजीव गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से सायं 4 बजे तक गरीबों को ताजा भोजन उपलब्ध होगा। इस दौरान राजीव अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, शिवा गुप्ता, संजीव अग्रवाल, संजीव आहूजा, हरचरन सिंह चन्नी, अश्विनी कुमार, कौशलेंद्र गुप्ता, अतुल गुप्ता सीए, नवीन अग्रवाल, वरुण सिंघल, मनीष, रविंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।