मायका पक्ष ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना एका क्षेत्र के गांव पुलखेरा में फांसी लगाकर एक विवाहिता ने आत्म हत्या कर ली। मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना एका के गांव पुलखेरा निवासी राहुल कुमार की 25 वर्षीय पत्नी शिल्पी ने विगत रात्रि में अज्ञात कारणों के चलते स्वयं को फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया, महिला की मौत के बाद मायका पक्ष के लोगो को घटना की जानकारी दी गयी। जनपद मैनपुरी से आये मायका पक्ष के लोगो ने पति सहित ससुराल के कई लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृतका के मायका पक्ष के लोगो ने पुलिस को बताया कि महिला की शादी की लगभग ढ़ाई वर्ष हुआ है। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की माॅग भी करते थे। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की बात कही है।