कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। एल-1 हाॅस्पिटल, केन्द्रीय विद्यालय, माती कानपुर देहात में भर्ती कोविड मरीजों से दिनांक 19 अगस्त 2020 को जिलाधिकारी डाॅ0 दिनेश चन्द्र कानपुर देहात एवं कन्ट्रोल रूम की सह प्रभारी दीपाली भार्गव द्वारा वार्ता की गयी एवं फीड बैक लिया गया। कतिपय मरीजों द्वारा कुछ समस्यायें बताई गयी जिसके निराकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि केस नम्बर केएनडीएन 004216059 अखिलेश कुमार पुत्र सूरज राम उम्र 47 वर्ष द्वारा बताया गया कि उन्हें गुनगुना पानी नहीं मिल पा रहा है जिसके सम्बन्ध में ब्वायलर की व्यवस्था करा दी गयी है और अब इन्हें गुनगुना पानी दिया जा रहा है। इसी प्रकार केस नं0 केएनडीए 03721020 प्रशान्त शुक्ला पुत्र महेश उम्र 35 वर्ष ने बताया कि 8 दिन से पंखा नही चल रहा है तथा चादर गन्दी है। जिसके तहत 02 पंखों की व्यवस्था करा दी गयी है तथा चादर बदलवा दी गयी है। अब कोई समस्या नहीं है। केस नं0 केएनडीए003911169 राम सिंह पाल पुत्र कामता प्रसाद उम्र 45 वर्ष एवं केस नं0 केएनडीएन 003731787 हंसराज सिंह पुत्र छन्गूलाल उम्र 46 वर्ष द्वारा बताया गया कि वह शुगर के मरीज है, उन्हें नास्ता व खाना शुगर के हिसाब से दिया जाये। इन दोनों मरीजों की शुगर की बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए नास्ता व खाने की व्यवस्था करा दी गयी हैं। अब कोई समस्या नहीं है।
कोविड हाॅस्पिटल के बाहर साफ-सफाई का अभाव पाया गया तथा कुड़ा-करकट पडा हुआ था जिसे हटवा दिया गया है। मौके पर साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करा दी गयी है। दिनांक 20 अगस्त 2020 को बैठक कर कोविड हाॅस्पिटल में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं को और बेहतर किये जाने के निर्देश दिये गये है। कोविड मरीज लक्ष्मी नरायण पुत्र बंशलाल उम्र 60 वर्ष व प्रियांश पुत्र रणवीर सिंह उम्र 30 वर्ष से जिलाधिकारी द्वारा स्वयं दूरभाष पर कोविड हाॅस्पिटल की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। उनके द्वारा हाॅस्पिटल की व्यवस्था के सम्बन्ध में सन्तोष व्यक्त किया गया।