Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मध्यस्थता केन्द्र में कराया गया सुलह समझौता

मध्यस्थता केन्द्र में कराया गया सुलह समझौता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के भवन में संचालित मध्यस्थता केन्द्र जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष यशवन्त कुमार मिश्र द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
मध्यस्थता केन्द्र में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात साक्षी गर्ग द्वारा नियुक्त निम्न मध्यस्थों में मध्यस्थ जशवंत सिंह द्वारा दिनाँक 01.09.2020 को मध्यस्थता केन्द्र में वादी सुधा देवी व प्रतिवादी सुशील यादव का सुलह समझौता कराया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के साथ उनको साथ में रहने की बधाई भी दी गयी।