Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी

अज्ञात युवक की लाश मिलने से सनसनी

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रतनपुर रजबहे में एक अज्ञात युवक का शव मिला। शौच क्रिया के लिए जा रहे लोगों ने जब देखा तो सनसनी फैल गई। जानकारी पुलिस को दी गई। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसरी से रानाइटाहा को जाने वाले मार्ग पर रतनपुर रजबहा मिलता है। जहां पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली तो सनसनी फैल गई। जानकारी रसूलाबाद पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त शुरू की। हलका इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।