Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं0 विकास पाण्डेय बनाये गए युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

पं0 विकास पाण्डेय बनाये गए युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

हमीरपुर, सुमित साहू। मुख्यालय के मोहल्ला गौरादेवी निवासी पंडित विकास पाण्डेय को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का हमीरपुर जनपद के युवा प्रकोप का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लम्बे समय से संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में जाने जाने वाले शहर के समाज सेवी पंडित विकास पाण्डेय को युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों मे खुशी की लहर दौड़ गई। उक्त जानकारी पण्डित डा. अभिषेक मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने एक पत्र के माध्यम से दी। तो वहीं संगठन के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया।