Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मृत गाय की निकली शव यात्रा हुआ अंतिम संस्कार

मृत गाय की निकली शव यात्रा हुआ अंतिम संस्कार

सुमेरपुर/हमीरपुर, जन सामना। विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में एक अंधी गाय की मृत्यु पर उसकी शव यात्रा निकालकर धूमधाम से उसका अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम टेढ़ा के जागरूक नागरिक डॉ ए0के0 श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास एक अंधी गाय थी। 18 वर्ष तक उसकी घर मे सेवा की गयी |गाय का नाम सोनिया रखवाया गया था। बीते शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी, जिससे पूरे परिवार में गम छा गया। गाय का अंतिम संस्कार करने के लिए उसकी शव यात्रा निकालकर अपने खेत मे उसका विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया।