Tuesday, April 22, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन युवकों ने घर में सो रही किशोरी को किया अगवा

तीन युवकों ने घर में सो रही किशोरी को किया अगवा

राठ/हमीरपुर, जन सामना। मझगवां थाने के एक गांव में तीन युवकों ने दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामजीत गौड़ ने बताया तहरीर मिली है। गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी। गांव के दलित किशोरी के पिता ने बताया कि रविवार की रात वह नहर में मछली पकड़ने गया था। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे टीवी देख रहे थे। टीवी देखने के दौरान उसके बच्चे और पत्नी अलग अलग कमरे में सो गए। आरोपित करते हुए बताया कि आधी रात के समय गांव के तीन युवक के तीन युवक उसके घर की दीवार फांद कर अंदर घुस आए। आरोपित किया किया कि युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री का मुंह दबाकर उसे अगवा कर लिया और उसे गांव के बाहर ले गए। आरोप लगाया कि आरोपितों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई। पुत्री के पेशाब करने हेतु जान उसका इंतजार करने लगी। जब काफी देर तक उसकी पुत्री वापस नहीं लौटी तो उसने गांव वालों को चिल्लाकर इकट्ठा कर लिया। ग्रामीण किशोरी की खोजबीन में जुट गए। ग्रामीणों की आवाज सुन आरोपित किशोरी को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। घटना की लिखित तहरीर पीड़िता के पिता ने मझगवां थाने में दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी थी।