फिरोजाबाद, एस.के. चितौड़ी। राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेरणा से रूबी बघेल जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ जनपद आगरा द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए घर बैठे ऑनलाइन सलाद सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि हम सभी को अपने भोजन में सलाद का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। क्योंकि सलाद खाने से शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ता है और पाचन क्रिया अच्छी रहती है। प्रतियोगिता में मधु पांडे, मनीषा चाहर, रेनू तोमर, मोनिका गुप्ता, प्रिया गुप्ता, निर्मला गुप्ता, संध्या शाह, लक्ष्मी गुप्ता, रेखा शर्मा, गुलशन कुशवाह, पूजा गुप्ता, रजनी गुप्ता, रानी गुप्ता , प्रीती सिंघल आदि ने भाग प्रतिभाग किया।