कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर में एक समलैंगिक का मामला सामने आया है जहा दो लड़कियों ने एक मंदिर में शादी कर अपने-अपने घरों से भाग कर गाजियाबाद में रह रही थी। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद करते हुये थाने लाई है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि चकेरी थाना क्षेत्र की एक लड़की से लखनऊ में रहने वाली दूसरी लड़की को प्यार हो गया। जिसके चलते दोनों ने जनवरी में शादी करके घर से फरार हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए गाजियाबाद से दोनों लड़कियों के साथ एक और लड़की को बरामद किया है। जिसने इन दोनों को भगाने में मदद की थी। जिसके बाद अब दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़कियों का कहना है कि हम लोगों ने पहले ही मंदिर में जाकर शादी की थी और अब हम लोग घर नहीं जाना चाहते है बल्कि साथ में रहना चाहते है।