रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ से लेकर सेक्टर में लोगों से जाकर संपर्क करें। प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के विषय में जानकारी दें। संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। यह बात क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कही।
आज गुरुवार को रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा रसूलाबाद में स्थित स्नेहलता मेमोरियल डिग्री कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी संगठन की बैठक आहूत की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रुप में दोबारा क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए मानवेंद्र सिंह का रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना रहा। इस दौरान संगठन की बैठक दो सत्रों में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में मंडल पदाधिकारियों से क्षेत्रीय अध्यक्ष रूबरू हुए तो वही दूसरे सत्र में सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारियों से सीधे बातचीत की। इस दौरान उनकी समस्याओं सहित कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के विषय में चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 25 सितंबर को महान पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। जो बूथ से लेकर समूची विधानसभा और जनपद में मनाई जाएगी। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तैयारियों से जुट जाएं। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो बिल आया वह प्रत्येक किसान के लिए लाभकारी है। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की अवधि में जितनी लोगों की मदद भाजपाइयों ने की। उतनी मदद कोई नहीं कर पाया। विपक्ष केवल ट्विटर पर ही बयानबाजी करता है। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, महामंत्री बबलू शुक्ला, मलखान सिंह चौहान, जितेंद्र त्रिपाठी, सोनल राठौड़, प्रधान अजय कुमार, अनुरोध द्विवेदी, रामचंद्र दोहरे, बब्बन शर्मा, डॉ सी एल गौतम, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक द्विवेदी, उदय सिंह सेंगर, बृजेश त्रिपाठी, बॉबी दुबे, राघव बाजपेई, अंशू दुबे सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से जुट जाये – मानवेंद्र सिंह