Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रपाल सचान का किया गया सम्मान

सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रपाल सचान का किया गया सम्मान

हमीरपुर, अंशुल साहू। सुमेरपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वर्णिता संस्था के अध्यक्ष डा0 भवानीदीन एवं अन्य सदस्यों द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक पौथिया के रहने वाले चंद्रपाल सिंह सचान का सम्मान किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर, साल भेंट कर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चंद्रपाल सिंह सचान एक कर्मठ शिक्षक रहे हैं। ईमानदार रहे हैं, और आध्यात्मिक विचारों के रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष ने उनके बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही वे रोटी राम महाराज के परम भक्त हैं। उनके शैक्षिक क्षेत्र में योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।