Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत, दो घायल

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएचटू हाईवे रोड पर आरोंज पुलिया के समीप बीती देर रात एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे एक की मौत हो गई। जब कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया वहीं घायलों को भर्ती कराया।
सुनील (42) पुत्र विशम्भर सिंह अपने दो साथियों दो करन सिंह पुत्र नरसी और एक अन्य बाइक पर सवार होकर देर रात आगरा की ओर जा रहे थे। वह आरोंज की पुलिया के समीप पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद फिरोजाबाद रैफर कर दिया। जिसमें सुनील ने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद में भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं सूचना परिजनों को दे दी गई। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते हुए फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।