शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत वाकलपुर पर उस समय सनसनी फैल गई। जब एक अज्ञात महिला का शव बाजरे के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाकलपुर मे रघुवीर सिंह पुत्र भोले के बाजरे के खेत में एक अज्ञात 30 वर्षीय महिला का शव मिला। शव के मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का शव छः-सात दिन पुराना प्रतीत होता है। वहीं महिला गर्भवती भी मालूम पड़ती है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी नसीरपुर ने जानकारी देते हुये बताया कि महिला गर्भवती थी उसकी शिनाख्त नहीं हुई, शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। बताया गया कि शव संभवतः छह सात दिन पुराना है। फिलहाल शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी।