Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » सपोर्ट फाउंडेशन ने लगाई हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी

सपोर्ट फाउंडेशन ने लगाई हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सपोर्ट फाउंडेशन मिशन आत्मनिर्भर के तत्वावधान में क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन शिवरतन स्टेट अपार्टमेंट में किया गया। प्रदर्शनी में हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब आकर्षित किया। सामाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन कोरोना आपदा में बन्द हुए रोजगारों से बेरोजगार हुये लोगों को मिशन आत्मनिर्भर चला कर हुनरमंद बना रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी के चलते सपोर्ट फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतिका गुप्ता के द्वारा दूसरी क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी व सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए इस मुहिम से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यो में हर तरह से सहयोग की साथ ही महिलाओं द्वरा हस्त निर्मित उत्पादों को देखा व सभी उत्पादों को बहुउपयोगी बताया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि फाउंडेशन कानपुर ही नहीं कानपुर के बाहर भी महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, क्राफ्ट आदि के क्षेत्र में कैम्प के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में कार्य कर रहा है फाउंडेशन के द्वारा शीघ्र ही शासन की अनुमति से कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष की देख रेख में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष रागिनी गुप्ता, नितिका त्रिपाठी, के द्वारा हस्त निर्मित उत्पाद फ्लावर पाट, भगवन के वस्त्र, झालर, बैग, कुर्ती, लहंगे, मास्क, बास्केट, थालिया, गुलदस्ते, कुशन कवर आदि सभी उत्पाद महिलाओं के द्वारा तैयार कराये गए हैं। प्रर्दशनी में कुशन कवर भगवान के वस्त्र, बैग, कुर्तियां सजावट आदि के उत्पादों का लोगों के बीच खासा आकर्षण देखने को मिला कार्यक्रम आयोजकों में डॉ परवेज अख्तर, धर्मेन्द्र शुक्ला, शशि सिहं, ऋतिका गुप्ता, रागिनी गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, नितिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।