Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर रहेंगे 

सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल पर रहेंगे 

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना। हाथरस में गैंगरेप की शिकार हुई किशोरी के विरोध में नगर पालिका शिकोहाबाद के सफाई कर्मचारी गुरूवार को कामबंद हड़ताल पर रहेंगे। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि आश्रम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि हाथरस में खेत पर काम करने गई किशोरी की गैंग रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। वही सरकार द्वारा उसको पूरी तरह से दबाया गया। इसी विरोध के चलते जगह-जगह कैंडल मार्च विरोध प्रदर्शन चल रहा है। वही निगम नगर, पालिका, नगर पंचायत में विरोध प्रदर्शन के रूप में एक दिवसीय सांकेतिक काम बंद हड़ताल की जा रही है नगरपालिका परिषद शिकोहाबाद के कर्मचारी भी गुरुवार को काम बंद हड़ताल करेंगे।