फिरोजाबाद, एस.के.चितौड़ी। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र नादन वाले पुल के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने नाव वाले पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र नादन वाले पुल के समीप 40 वर्षीय व्यक्ति का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसकी शिनाख्त थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव सुजातगढ़ निवासी मुरारी लाल पुत्र फूल सिंह के रूप में की गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि उक्त व्यक्ति दो दिन से गायब था। जिसका विवाद एक नाव वाले से हो गया था। जिसने हत्या कर शव को यमुना नदी में डाल दिया। घटना की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया