हमीरपुर, अंशुल साहू। ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर ग्राम जल्ला के हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर पर महिलाओं व किशोरियों की बैठक की गई। इसमें महिलाओं व किशोरियों का टीकाकरण कर उन्हें परामर्श दिया गया। एएनएम कमलेश तिवारी ने दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने और परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी साधनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंतरा इंजेक्शन अब उपस्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध है। इसको लगवाकर अनचाहे गर्भधारण को रोक जा सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (सीएचओ) स्नेहा ने किशोरियों को जानकारी देते हुए कहा कि टीके लगवाने से कई बीमारियों को रोक जा सकता है। सुरक्षित माहवारी प्रवंधन के तौर तरीकों पर उन्हीने विस्तार से जानकारियां दी। समर्थ फाउंडेशन से जुड़ी सीता द्वारा किशोरियों को सखी हेल्पलाइन जानकारी विस्तार से बताया कि महिलाओं और लड़कियों के लिए विभिन्न प्रकार की जानकारी और परामर्श के लिए हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। समर्थ फाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने बताया कि महिला और किशोरियों को शिक्षा स्वास्थ्य जैंडर आधारित गैर बराबरी जैसे विषयों पर अपनी समझ और बढ़ानी होगी और उन्हें अपने ऊपर होने वाले विभिन्न प्रकार के अत्याचारों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठानी होगी। सच्ची हेल्पलाइन इन सब कार्यों में परामर्श व जानकारियां प्रदान करेगा और जानकारियां प्रदान करेगा। इस दौरान लड़कियों को टीटी के टीके लगाए गए। वही उनका वजन लेकर उन्हें खानपान आदि की सलाह भी दी गई। गर्भवती महिला तथा धात्री महिलाओं का धात्री महिलाओं को को परामर्श प्रदान किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला, आशा सुनीता व कलावती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं व किशोरियों को शिक्षा स्वास्थ्य जेंडर आधारित दिया जाये बराबरी का दर्जा- देवेन्द्र गांधी