Monday, June 9, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक

श्री राम ग्रुप चेयरमैन मनोज सिंह भदोरिया ने किया कार्यक्रम का आयोजन
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भावी विधानसभा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए बैठक कर रणवीर बनाई गई। शुक्रवार दोपहर श्री राम ग्रुप ऑफ एजुकेशन नंदना के तत्वावधान में पुरूषोत्तम श्री राम पी0 जी0 कालेज के अडोटोरियम हाल व महाविद्यालय प्रांगण में घाटमपुर विधानसभा उपचुनाव की कार्यकर्ता बैठक हुयी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में सुनील बंसल संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के द्वारा आए हुये सभी मण्डल के सेक्टर प्रमुख एवं सेक्टर प्रभारी, मण्डल के प्रभारी व मण्डल के पदाधिकारियों के साथ एक चुनावी बैठक हुयी जिसमें बंसल जी ने चुनाव को जीत की ओर ले जाने का मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में मानवेंद्र सिंह कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भा0ज0पा0, जिलाध्यक्ष ग्रामीण कृष्ण मुरारी शुक्ला ने की, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री प्रांशू दत्त द्विवेदी ,मण्डल प्रभारी पूर्व जिला परिषद सदस्य व क्षेत्रीय मंत्री आनंद सिंह, रेउना मण्डल के प्रभारी पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, पतारा मण्डल के प्रभारी परमजीत सिंह , मण्डल प्रभारी सचेण्डी रणविजय सिंह चंदेल(पूर्व प्रधान सल्हौली) , सर्वेश यादव जिला उपाध्यक्ष, राम कुमार द्विवेदी, शिववीर सिंह भदौरिया युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष, तथा इस क्षेत्र के रहने वाले जिले के पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे महाविद्यालय की ओर से की गयी अच्छी व्यवस्था को देखकर संगठन महामंत्री ने श्री राम ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन/प्रबन्धक मनोज सिंह भदौरिया की सराहना की व धन्यवाद दिया व सेक्टर प्रभारी बरनाव चेयरमैन मनोज सिंह भदौरिया जी पूरी बैठक में शामिल रहे। बैठक में सुनील बंसल संगठन महामंत्री भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 जी का उद्बोधन बहुत ही अच्छा एवं भावुक रहा जिससे सभी सेक्टर प्रभारी, मण्डल प्रभारी, पदाधिकारी व क्षेत्रीय लोगों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में आए जिला महामंत्री वेदवृत सचान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमोल सिंह चौहान, जिला मंत्री अनुरुद्ध शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष बबलू पासवान, मण्डल अध्यक्ष रेऊना राकेश चौधरी, सर्वेन्द्र शुक्ला, सचिन शुक्ला, मनीष शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह, अमित सचान आदि लोग उपस्थित रहे।
श्री राम ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन/प्रबन्धक मनोज सिंह भदौरिया व श्री राम इन्टरनेशनल के निदेशक सतेन्द्र द्विवेदी द्वारा अध्यक्ष जी का व आए हुये सभी महानुभाओं का सहृदय आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पुरुषोत्तम श्री राम पी0जी0 कालेज के प्राचार्य महेंद्र प्रताप सिंह, श्री राम ग्रुप ऑफ एजूकेशन के कोर्डिनेटर विपिन यादव ने आए हुये सभी महानुभावों का स्वागत किया व आने के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।