Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए अभ्यर्थियों से कर रहे वसूली

स्वास्थ्य प्रमाण पत्र के लिए अभ्यर्थियों से कर रहे वसूली

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भाजपा सरकार प्रशासनिक तंत्र को कितना भी भ्रष्टाचार मुक्त होने का दावा करें, लेकिन कर्मियों द्वारा दावे की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में कई दिनों से हेल्थ प्रमाण पत्र बनवाने के लिए चक्कर काट रहे, छात्रों का सब्र जब जवाब दे गया। तो उन्होंने मीडिया कर्मियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में हेल्थ प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटक रहे छात्रों ने धन वसूली की शिकायत की है। प्राप्त विवरण के अनुसार वर्तमान समय में प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए छात्रों से हेल्थ सर्टिफिकेट मांगे जा रहे हैं। जो सरकारी अस्पताल के ही मान्य है। जिसके लिए छात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चक्कर काट रहे हैं। कुछ छात्रों ने शिकायत की| स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ प्रमाण पत्र के नाम पर उनसे 100 से लेकर 500 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। ना देने पर कई दिन से चक्कर कटवाए जा रहे हैं। इस संबंध में छात्रों ने जब शिकायत का प्रयास किया, तो उनकी बात कोई सुनने वाला नहीं था। छात्रों ने फोन द्वारा चिकित्सा अधीक्षक को समस्या से अवगत कराया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ कैलाश चंद्र का कहना है की पैसे मांगे जाने की बात गलत है। छात्र और कहीं से भी प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। अगर शिकायतकर्ता की बात गलत पाई गई तो उसके दो हाथ मारे जाएंगे।