कानपुर, जन सामना। किदवई नगर विधान सभा के पूर्व विधायक अजय कपूर द्वारा विधान सभा के वार्ड 16 जूही परमपुरवा मे रतन शुक्ल बस्ती मे बच्चों के साथ दीपावली मनाई गयी। पूर्व विधायक अजय कपूर ने आज जूही परम पुरवा मे बच्चों को दीपावली के उपलक्क्ष मे मिठाई एवं दीपोत्सव सामग्री वितरित कर हर्षो उल्लास के साथ इस त्यौहार का शुभारम्भ किया गया| इस मौके पर पूर्व विधायक द्वारा सभी को इस त्यौहार को आपसी भाईचारा के साथ इस त्यौहार को मनाने का आह्वान किया पूर्व विधायक अजय कपूर के इस कदम से बस्ती केनिवासियों एवं खास कर बच्चों मे खुशी की लहर दौड़ गयी छेत्रिय निवासियों द्वारा पूर्व विधायक के इस सराहनीय कदम की काफी सराहना की इस मौके पर दीपक त्रिवेदी, बल्ली, इस्लाम अंसारी, दिलसाद हासमी, अशोक भूटानी, सुरेंद्र विहारी, गौरव दुबे, अंकित पाल, सौरव कनौजिया, राहुल कनौजिया, कुणाल बाल्मीकि, मुकुल, विशाल, करण, सौरव वर्मा, अनुराग, अखिल बाल्मीकि, राजा लोहिया, विक्रम समेत कई लोग शामिल हुये।