Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का स्वागत करते शहर अध्यक्ष

कांग्रेस नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का स्वागत करते शहर अध्यक्ष

फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देशन पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत कश्मीरी गेट पर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई। जिसमें तीन वार्ड अध्यक्षों को चयन किया गया।  महानगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग के नेतृत्व में वार्ड नम्बर 57 कश्मीरी गेट पर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए तीन सक्रिय कार्यकर्ताओं का अध्यक्ष का चयन किया गया। जिसमें मिर्जा मजहर, मोहम्मद सलीम, शाकिर भाई वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। बैठक में नुरूलहुदा लाला राइन गांधी, निशान्त, अमर कंसल, अनबर अली, याकूब अंसारी, बाबुद्दीन, शाहिद खान, गुफरान भाई, बलिहसन आदि मौजूद रहे।