हाथरस, जन सामना। कांग्रेस पार्टी के किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल चौधरी द्वारा आज किसान कांग्रेस की पश्चिमी जोन की प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों तथा जनपद व मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। इस सूची में किसान कांग्रेस पश्चिमी जोन की कमेटी में कांग्रेस के तेजतर्रार नेता शरद उपाध्याय नंदा को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है।किसान कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश चेयरमैन एवं सादाबाद के पूर्व विधायक अनिल चौधरी द्वारा आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की संस्तुति पर किसान कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी एवं जनपद व मंडल अध्यक्ष की घोषणा करते हुए जानकारी देते हुए बताया गया है कि प्रदेश कमेटी में सुनील चरौरा, विक्रम सिंह राणा, नरेंद्र चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष, हरीश वीर सिंह, शरद उपाध्याय नंदा, अवधेश सोलंकी, वेद वीर सिंह, जियाउल श्यौरान, सुनील शर्मा, राकेश उपाध्याय, नवनीत त्यागी प्रदेश महासचिव, बीके चौधरी, अजय कुमार बघेल, अशोक कुमार, बाबू कल्याण सिंह, राजेश त्यागी, नरेंद्र सिंह, अब्दुल्लाह काजी, हुजैफा फिरोजाबादी, इरफान एडवोकेट, अनिल सिकरवार, शिवकुमार शर्मा, बीपी गुर्जर, हरीश शर्मा, घूरेलाल प्रधान, सचिन भारद्वाज, जगवीर सिंह तेवतिया व अमित चौधरी को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। प्रदेश कमेटी के कार्यकारी सदस्यों में मनोज चौधरी, भूपेंद्र बघेल, मदन कुशवाहा, शैलेंद्र पचौरी, अतुल उपाध्याय, रेखा मल्होत्रा, सौरभ डुबे, मनीष शर्मा, ज्ञानेंद्र पुजारी, अबरार खान, अकबर सिंह यादव, शहजोर प्रधान, मनोनीत किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के किसान कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रदेशाध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए बृजपाल सिंह मंडल अध्यक्ष सहारनपुर, अमित शर्मा मंडल अध्यक्ष मेरठ, प्रियंका चौधरी मंडल अध्यक्ष मुरादाबाद, धर्मेंद्र लोधी मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ तथा भूरी सिंह मंडल अध्यक्ष आगरा मनोनीत किए गए हैं। जबकि जिला अध्यक्ष के पदों पर सुरेंद्र मनिनवाल सहारनपुर, हितेंद्र कुमार शामली, अनुराग चौधरी मेरठ, बेगराज सिंह बागपत, मनोज चौधरी गाजियाबाद, गौतम अवाना गौतमबुद्ध नगर, सच्चिदानंद गौड बुलंदशहर, अमरजीत सिंह हापुड़, अबरार अहमद मुरादाबाद, हाजी नाजिश खान रामपुर, विनोद साथी संभल, सरदार दलप्रीत सिंह अमरोहा, विनोद तोमर बिजनौर, प्रताप सिंह अलीगढ़, रामकुमार सारस्वत हाथरस, सौरभ पाल कासगंज, अमित कुमार गुप्ता एटा, प्रवेंद्र सिंह एडवोकेट आगरा, दीपक चौधरी मथुरा, रामनाथ यादव फिरोजाबाद, अवधेश कुमार यादव मैनपुरी के जिला अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
किसान कांग्रेस की प्रदेश कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष डॅा0 अनिल चौधरी द्वारा हाथरस के तेज तर्रार कांग्रेसी नेता शरद उपाध्याय नंदा को प्रदेश महासचिव बनाए जाने से उनके तमाम समर्थकों में भारी हर्ष की लहर दौड़ गई है और उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया है।