फिरोजाबाद, जन सामना। परिवहन विभाग द्वारा त्रैमासिक सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का समापन समारोह एम.जी. डिग्री काॅलेज के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों कें प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह माॅ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समापन समारोह के अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न विद्यालयों से आये छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह अपने माता-पिता सहित परिवारीजनों व सगे संबंधियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट लगाने एवं यातायात नियमों का पालन के लिए जागरूक करें। उन्होने कहा कि हमारे जनपद में सड़क सुरक्षा एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण अभियान व्यापक रूप से चलाया जा रहा है। यह अभियान इसलिए जरूरी है| सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी व लापरवाही से रोजाना कोई न कोई सड़क दुर्घटनाऐं होती है और उसमें अनेको लोगों की जाने चली जाती है। उन्होने अभी हाल ही में सब्जी मण्डी टूण्डला में दो छात्राओं की दुर्घटना में हुई मृत्यु का जिक्र करते हुए दुख व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने सभी से मास्क लगाने, हेल्मेट पहनने व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में महाकवि निराल द्वारा रचित ‘‘राम की शक्ति पूजा‘‘ का वर्णन करते हुए मिशन शक्ति अभियान व नारी सशक्तिकरण की महत्ता को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी पी.के. सिंह ने यातायात नियमों की गम्भीरता को विस्तार से बताया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के माध्यम से लोगों का जागरूक किया गया। प्राविधिक निरीक्षक हरीओम द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के बीच 50 अंकों का प्रशन पत्र वितरण कराकर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजयी छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में एमजी इण्टर काॅलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहसिना अख्तर एवं भावना तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगरा से आये सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी नीता कुलश्रेष्ट, जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद, एमजी काॅलेज प्राचार्या डा. नीतू यादव, अशोक अनुरागी के अलावा छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।