⇒बर्रा थाना में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज
⇒पुलिस ने पीड़िता से कहा, आपके साथ न्याय होगा।
कानपुरः जन सामना संवाददाता। दहेज लोभियों के अत्याचार व प्रताड़ना परेशान विवाहिता ने अपनी व्यथा बयान करते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कही।
मामला बर्रा थाने का है। थाना क्षेत्र के दामोदर नगर निवासी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होने अपनी पुत्री की शादी वर्ष 2016 में यशोदानगर थाना नौबस्ता निवासी किशोर सिंह कछवाह के बेटे नितिश सिंह कछवाह के साथ की थी। शादी के दौरान शिवप्रताप ने अपनी सामथ्र्य के अनुसार जो उचित था भेंट किया था। लेकिन इतने से पुत्री के ससुराल वालों का मन नहीं भरा तो अतिरिक्त दस लाख रुपये दहेज की मांग करते हुए उन्होंने एक राय होकर नव विवाहिता को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके साथ आये दिन ससुराली जनों ने मार पीट की और तरह तरह से परेशान किया।
वहीं पीड़िता के अनुसार, उसे आये दिन ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा। उसके ढाई वर्ष का बेटा है। उसके भविष्य को लेकर वह चुप रही लेकिन जब उसके साथ अत्याचार व प्रताड़ना की सारी हदें पार हो गई तब आखिरकार उसने अपनी व्यथा अपने पिता व मायके पक्ष अन्य लोगों को बताई तो मायके पक्ष वालों ने उसके पति व ससुराल पक्ष के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया किन्तु उनका प्रयास सार्थक नहीं हुआ। बल्कि ससुराल पक्ष के लोग दबंगता दिखाते हुए धमकी देने लगे और गम्भीर परिणाम भुगतने की बात कहने लगे।इसके बाद पीड़िता मीनाक्षी सिंह ने अपने पति नितिश सिंह, सास सुधा सिंह, ससुर किशोर सिंह, देवर नमन सिंह, ताऊ सुशील सिंह व ताई आशा सिंह के खिलाफ बर्रा थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर बर्रा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया।