Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं-पुलिस कप्तान

महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं-पुलिस कप्तान

रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। थाना रसूलाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस जनपद के पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ जहाँ परगनाधिकारी अंजू वर्मा व कोतवाल शशि भूषण मिश्रा की मौजूदगी में 12 शिकायते पंजीकृत की गई। जिसमें पुलिस से सम्बंधित 2 शिकायतों पर पुलिस कप्तान के निर्देश पर तत्काल मुकदमे दर्ज किए गए। राजस्व की 4 शिकायतों का भी निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस कप्तान केशव कुमार चौधरी ने कोतवाल को निर्देश दिए कि महिला मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब नही होना चाहिए। उन्होंने चेताया कि महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों पर महिला से यह नही कहा जायेगा कि कोतवाल के आने पर कार्यवाही होगी। महिला हेल्प डेस्क की हर शिकायत पर त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए। पुलिस कप्तान ने ग्राम उसरी निवासिनी शुभा देवी की शिकायत पर उसरी ग्राम प्रधान पति उदय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए अपराधियो की हिस्ट्रीशीट खोल ने व उनपर निगाहे रखने के भी निर्देश दिए। कोतवाल की कार्यप्रणाली सराहनीय होने से पुलिस कप्तान सन्तुष्ट देखे गए।
परगनाधिकारी अंजू वर्मा ने राजस्व से सम्बंधित आई शिकायतों पर तत्काल लेखपालों की टीम बनाकर समस्या के निस्तारण के शख्त निर्देश दिए और 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। परगनाधिकारी ने जनता से कहा कि स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा गांव गांव गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे जनता गोल्डन कार्ड अवश्य बनवा ले। क्यो कि यह कार्ड बीमारी दौरान होने वाले खर्च के लिये बहुत ही उपयोगी और सरकार 5लाख रुपये तक का खर्चा स्वयम वहन करेगी। उन्होंने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने की सूचनाओं पर लेखपालों को अपने अपने क्षेत्र में सतर्कता बरतने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टरों में देवेंद्र सिंह, नगर प्रभारी जय सिंह, चौकी तिशती प्रभारी पंकज कुमार, विरहुन चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह, उमेश शर्मा, राजीव कुमार सहित कानूनगो व लेखपाल बन्धु मौजूद रहे।