Monday, April 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर की तरह गांवों में भी देंगे सुविधायें-पालिका अध्यक्ष

शहर की तरह गांवों में भी देंगे सुविधायें-पालिका अध्यक्ष

पालिका की सीमा वृद्धि होते ही पालिका ने शुरू कीं विकास कार्यों की तैयारियां
हाथरस,जन सामना। नगर पालिका परिषद में आज पालिका परिषद की सीमा वृद्धि के डी नोटिफिकेशन के पश्चात बोर्ड बैठक आहूत की गयी। उपरोक्त बोर्ड बैठक 28 नवम्बर को आहूत की जानी थी, परंतु एम.एल.सी. चुनाव की आचार संहिता लगे होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गयी थी। 10 बजे से बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा की अध्यक्षता में हुयी। बैठक में चार प्रस्ताव क्रमशः नवीन सीमा वृद्धि के डी नोटिफिकेशन के उपरांत पालिका में सम्मलित गाॅव के विकास कार्य यथा सफाई, पेयजल, प्रकाश व करा रोपण सम्बंधी वर्ष 2020-21 में ठंड व शीतलहर हेतु अलाव व कम्बल आपूर्ति पर व्यय, कोविड 19 संक्रमण से बचाव हेतु सैनेटाईजेशन, मास्क, एक नई सैनेटाईजेशन क्रय करने एवं एक नई फोगिंग मशीन क्रय करने पर होने वाले व्यय तथा स्वच्छ भारत मिशन में कूडा निस्तारण पर जुर्माना आदि लगाये जाने के सम्बंध में प्रस्ताव रखे गये। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से ध्वनिमत के साथ पारित कर दिये गये।  पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि उ.प्र. के मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी के प्रबल सहयोग तथा नगर पालिका परिषद बोर्ड के प्रयासों से ही वर्षों बाद पालिका सीमा का विस्तार किया गया है। हम इस हेतु मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हैं। पालिका अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में सम्मलित गाॅवों में शीघ्र ही विकास कार्य, सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था आदि शुरू कराये जायेंगे तथा गाॅव के वासियों को भी शहर जैसी सुविधायें उपलब्ध कराने के हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका बोर्ड जिस प्रकार शहर में दिन रात 24 घंटे कार्य कर रहा है, इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी कार्य किये जायेंगे तथा बोर्ड के कार्यकाल की अवशेष अवधि में समस्त ग्रामों को विकास से संतृप्त करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पालिका सीमा में सम्मलित किये गये ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह किसी भी समय मुझसे व्यक्तिगत अथवा मेरे मोबाईल नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं।
पालिका अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी से इस बाबत भी अनुरोध किया गया कि गाॅवों में सफाई की व्यवस्था वर्तमान में जिस प्रकार चल रही है उसे करीब 15 दिनों तक इसी प्रकार चलने दें, पालिका व्यवस्था कर रही है। बैठक में पालिका अध्यक्ष, सभासदों व अधिशासी अधिकारी का हार व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।  इस अवसर पर सभासद  गुड्डी देवी, राधेश्याम रजक,  रामवती माहौर,  सुषमा देवी, नारायनलाल, विनोद कर्दम, निशांत उपाध्याय, जाकिर अहमद,  उमेश कुमारी, शहीद कुरैशी, नूरजहाॅ,  रजिया बेगम, वीरेन्द्र कुमार माहौर, विशाल दीक्षित, सुरेश चौधरी, भगवान वर्मा, विनोद प्रेमी, संजय कुमार सक्सेना, प्रदीप कुमार शर्मा, रीनेश मिश्र, अजय राज, प्रमोद शर्मा, अंजली शर्मा, राजेन्द्र कुमार गोयल, बविता वर्मा, पवन कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, नरेन्द्र बंसल, अशोक गोला, अशोक कुमार, लीलावती पुण्डीर, विमल दीक्षित व पालिका परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे