समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान ने कहा भाजपा पुलिस की दम पर अन्याय पर उतारू
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुईन खान ने कहा किसानों के साथ अन्याय करने वाली सरकारों का पतन तय
समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा भाजपा पूंजी पतियों की समर्थक
रसूलाबाद/कानपुर देहात। समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा किसान विरोधी कानूनों के विरोध में संघर्षरत किसानों के देश व्यापी आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश के जिला मुख्यालयो पर धरना प्रदर्शन किये जाने के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल व समाजवादी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष हाजी फैजान खान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुईन खान समाजवादी पार्टी के जिलाकोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता के नेतृत्व जिला मुख्यालय माती जा रहे दो दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा व पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह के निर्देश पर कोतवाल शशिभूषण मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ हिरासत में कर थाना रसूलाबाद में बैठा लिया हालांकि इससे पहले सपाइयों ने कस्बा चौराहा पर सड़क पर बैठकर सरकार विरोधी जमकर नारे बाजी भी की।
थाना रसूलाबाद में हिरासत में पत्रकारो से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष समरथ पाल ने कहा कि भाजपा द्वारा देश के किसानों पर थोपे गए किसान विरोधी कानून को लेकर देश का किसान आंदोलन कर रहा है फिर भी देश की भाजपा सरकार हठधर्मिता पर उतारू होकर किसानों का उत्पीड़न कर रही है जो गम्भीर चिंता की बात है। भाजपा सरकार किसानों की हितैषी नही है।
उनका कहना था कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ मे खड़ी है और भाजपा सरकार शांति प्रिय तरीके से हो रहे आंदोलनों को पुलिस की दम पर दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है जो भविष्य के शुभ संकेत नही माना जा सकता।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हाजी फैजान खान ने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है जिसके कारण भाजपा पुलिस की दम पर अब अन्याय पर उतारू हो गयी है।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व नगर पंचायत रसूलाबाद के चेयरमैन प्रतिनिधि मुईन खान ने कहा कि जब जब देश के किसानों पर सरकारों ने अन्याय किया है तब तब सरकारों का पतन हुया है और भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है और उसका अब पतन होना शुरू हो गया है।
समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने कहा कि भाजपा का पूंजी पतियों के प्रति समर्थन के कारण वह किसानों की मांग को नजरंदाज कर रही है। आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शांति पूर्ण माहौल में जिला मुख्यालय जा रहे थे जिन्हें पुलिस की दम पर रोककर हिरासत में लिया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। समय आने पर समाजवादी पार्टी इन अन्यायों का जबाब भी देगी।
उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को थाना रसूलाबाद में रोका गया है उनसे यही ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य पंकज सिंह गौर, प्रदीप यादव, पूर्व सभासद बीरू कुशवाहा, सभासद वरिष्ठ नेता रामप्रकाश पाल, युवजन सभा के जिला सचिव सानू अली, सानू पठान, वाजिद अली शाह, नसीम अहमद, सुहैल अहमद, वरिष्ठ सभासद सहित अन्य थे।