Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का किया स्वागत

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का किया स्वागत

फिरोजाबाद, जन सामना। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लु के जिले में प्रथम आगमन पर महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में जैन मंदिर, जाटबपुरी, रेशमा धर्म कांटा रसूलपुर पर जोशीला स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार से देश और प्रदेश में भय का माहौल बना कर जनता के साथ दुर्भब्यहबार किया जा रहा है। और देश का हर किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों की या जनता की हर लड़ाई को जमीनी स्तर पर लड़ने के लिए तैयार है। साथ ही कहा कार्यकर्ता जमीनी स्तर से जनता के साथ मिल कर इस किसान विरोधी सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आठ दिसम्बर को किसानों के भारत बंद में समर्थन करने की बात कही। स्वागत करने वाले लोगों मे देनप नगर अध्यक्ष वाकर खालिक, देनप जिला अध्यक्ष आजम इरफान, गुलाम जीलानी, सेबादल से लाला राईन, यूथ कांग्रेस से चाँद कुरैशी, फहीम कुरैशी, वकार अहमद, आमिर अंसारी, मुबासिर, मोहम्मद शाकिर, मजहर बेग, अजहर बेग, मोहम्मद मुजाहिद, राकेश दिवाकर, नवाजिश, फैजान खान, मॉरीशस, मोहशीन, सुल्तान, मोहम्मद मोहसिन, अनस आदि मौजूद रहे।