Tuesday, April 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यादव महासभा ने किसानों के भारत बंद किया समर्थन

यादव महासभा ने किसानों के भारत बंद किया समर्थन

फिरोजाबाद, जन सामना। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष डा. अवधेश यादव ने आठ दिसम्बर का किसानों के महाआंदोलन भारत बंद का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि देश की आवादी के आधा भाग आज भी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। किसानों को फसल उचित मूल्य नहीं मिल पाता हैं। इसलिए सरकार को एमएसपी को वास्तविक लागम का 1.5 से दो गुना कर किसानों के साथ न्याय किये जाने की मांग की है। समर्थन करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर सिंह यादव, जिला प्रमुख महासचिव रिषभ यादव, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, राकेश यादव, रजनीश यादव, एवरन सिंह यादव, पोपेन्द्र सिंह, संजय यादव, राघवेन्द्र सिंह एडवोकेट, पप्पू यादव, महेश्वर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।