Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टाटा मैक्स की टक्कर सेे महिला घायल

टाटा मैक्स की टक्कर सेे महिला घायल

सासनी/हाथरस,जन सामना।आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित जैन पेट्रोल पंप के निकट एक महिला को मैक्स टाटा ने टक्कर मार दी। जिससे महिला घायल हो गई। महिला के पति ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में थाना मुरसान के गांव छोटुआ नवीपुर निवासी दाऊदयाल पुत्र फतेह सिंह ने कहा है कि वह अपने साले के यहां अलीगढ गमी में शरीक होने वाइक द्वारा जा रहा था। जैसे ही वह जैन पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से आ रही टाटा मैक्स ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सडक पर गिर गया। साथ ही उसके पीछे बैठी पत्नी भी सडक पर गिरकर घायल हो गई। बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीडित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। वहीं पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया है। तथा क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं मौका पाकर टाटा मैक्स चालक मौके से  फरार होना बताया है।