Wednesday, April 23, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 20 एवं 21 फरवरी को

मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 20 एवं 21 फरवरी को

प्रयागराज। मण्डलीय पुष्प प्रदर्शनी समिति/अधीक्षक, राजकीय उद्यान ने बताया है कि विगत वर्षों की भाॅति वर्तमान संप्रति वर्ष 2021 में भी चन्द्रशेखर आजाद पार्क, प्रयागराज में मण्डलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी-2021 का आयोजन बैण्ड स्टैण्ड उद्यान (गोल चक्कर) पर दिनाँक 20 व 21 फरवरी 2021 को होना सुनिश्चित हुआ है। आप सभी जनसामान्य से अपील है कि प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्कृष्ट प्रदर्श लगाकर प्रतिभाग करने का कष्ट करें। बंगला उद्यान प्रतियोगिता की तिथि 13, 14 व 15 फरवरी, 2021, प्रविष्टि शुल्क रू0-100/- प्रविष्टि हेतु प्रवेश फार्म कार्यालय से दिनाँक 01.02.2021 से 10.02.2021 तक प्राप्त एवं जमा किया जायेगा। गमलों में उगाये पौधों की प्रविष्टि दिनाँक 19.02.2021 को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक होगा। प्रविष्टि कराकर निर्धारित स्थल पर रख दिया जाये। (प्रविष्टि निःशुल्क) फल, फूल एवं तरकारियों की प्रविष्टि दिनाँक 20.02.2021 को प्रातः 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक कराकर यथा स्थान पर रख दिया जाये। (प्रविष्टि निःशुल्क) कटे पुष्पों तथा महिलाओं और बच्चों द्वारा विन्यास का कार्य दिनाँक 20.02.2021 को प्रातः 10ः00 बजे तक सम्पन्न कराना आवश्यक है। प्रदर्शनी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान, प्रयागराज से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। पुष्प प्रदर्शनी से सम्बन्धित किसी प्रकार की जानकारी हेतु श्री निखिल यादव, व0उ0नि0 मो0 नं0-8115524502 से सम्पर्क करें। विगत वर्ष, 2020 से नई एवं विभिन्न औद्यानिक स्कीम को भी प्रदर्शनी में सम्मिलित किया गया है। जैसे बगैर मिट्टी के पौधे तैयार करना (Soilless production) जैसे हाईड्रोपोनिक्स/ एरोपोनिक्स/ टिश्यूकल्चर विधि से तैयार किये जा रहे पौध।-वर्टिकल गार्डेनिंग। साथ ही बंगला उद्यान प्रतियोगिता अन्तर्गत छत पर बागवानी (Roof Gardening/ Terrace Gardening) गमलों में शाकभाजी उत्पादन तथा मिनिएचर गार्डेनिंग/टेª गार्डेनिंग इत्यादि को सम्मिलित किया गया है।