शिकोहाबाद/ फिरोजाबाद, जन सामना। । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर आज पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही मूल्यवृद्वि एवं तीनो कृषि काले कानूनों के विरोध में पदयात्रा निकाली गई। महानगर अध्यक्ष साजिद बेग के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही मूल्यवृद्वि के विरोध में जाटवपुरी चैराहे से लेकर नगला बरी तक निकाली गई। जिसमें सरकार से पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्यवृद्वि को कम करने एवं तीनों कृषि काले कानूनों को वापस लेने की मांग की गई। पदयात्रा में वकार खालिक, देनप जिलाध्यक्ष आजम इरफान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, सेबादल नगर अध्यक्ष नुरूल हूदा लाला राइन गांधी, सुलतान अली, इवाद बेग, मजहर बेग, एमन अंसारी, सुहेल अब्बास, आमिर फैज, तोसिब, वकार अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शिकोहाबाद में जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। जो रूकनपुरा, पक्का तालाब, स्टेशन रोड, बड़ा बाजार होकर निकली। इस दौरान नगर अध्यक्ष मुकेश गौड़, दाऊद खा, क्षेत्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रामसेवक, जिला महासचिव चंद्रकांत यादव, शशि शर्मा, पीसीसी सदस्य आशा सिंह, वीरवती जिलाध्यक्ष महिला सेवादल, चांद कुरैशी जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस, संजय यादव प्रदेश महासचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, समीम कुरेशी जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, सुशील मथुरिया प्रदेश सचिव युवा सेवा दल सगीर कुरेशी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » पेट्रोल-डीजल के दामों हो रही मूल्यवृद्वि को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा