Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धनगर महासभा की बैठक में समाज को शिक्षित करने पर दिया जोर

धनगर महासभा की बैठक में समाज को शिक्षित करने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। आँल इंडिया धनगर महासभा की एक बैठक नारखी ब्लाक के गांव नगला सौंठ में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व प्रथम माता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र के समुख् दीप प्रज्वालित एवं माल्यार्पण कर किया। बैठक में सर्वेश धनगर, ब्रजेश धनगर, राधे श्याम धनगर, एड विपिन धनगर, राहुल धनगर, फोरन सिंह धनगर ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए संगठन को मजबूत करने एवं समाज को शिक्षित करने पर जोर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फोरन सिंह धनगर, जिला महासचिव रामबाबू धनगर, राधेश्याम धनगर, संगठन सचिव मौसम धनगर, किशनवी धनगर, हाथवंत सचिव प्रेमसिंह धनगर, नारखी सचिव इंद्रपाल धनगर, फरिहा पंचायत अध्यक्ष रोहित धनगर, विजय धनगर, गेंदालाल धनगर, डॉ सर्वेश धनगर, राजपाल सिंह धनगर, उदल सिंह धनगर, शकुंतला देवी, शारदा देवी, अंगूरी देवी, रंजना धनगर, मंजू देवी, रामप्यारी देवी, विनीता, महारानी, सीता, अमनश्री, कस्तूरी देवी सहित काफी संख्या में गाव के लोग मौजूद रहे।