Friday, April 25, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति द्वारा गुटखा खाने से मना करने पर पत्नि ने खाया जहरीला पदार्थ

पति द्वारा गुटखा खाने से मना करने पर पत्नि ने खाया जहरीला पदार्थ

राठ, हमीरपुर। पति द्वारा गुटखा खाने से मना करने पर पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर किया आत्महत्या करने का प्रयास। हमीरपुर जनपद में क्षेत्र के न्यूलीबांसा गाँव में एक पति को पत्नी के गुटखा खाने से रोकना उस समय महंगा पड़ गया जब उसकी पत्नी ने गुटखा खाने से रोकने पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया| जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा महिला को इलाज हेतु राठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के पति पुष्पेन्द्र पुत्र रामसहोदर ने बताया कि, उसकी पत्नी नीलम गुटखा खाने की लती है बताया कि, आज सुबह उसने अपनी पत्नी नीलम को गुटखा खाने से मना किया जिससे आक्रोशित होकर उसकी पत्नी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद हालत बिगड़ने पर आनन फानन में उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।