Thursday, April 24, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

रामलीला महोत्सव का शुभारंभ

हाथरस। नगला लच्छी में रामलीला महोत्सव का शुभारम्भ ब्लक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर, आरती उतारकर व फीता काटकर किया। कार्यक्रम के आयोजक आबिद खाँ, राजवीर सिंह पूर्व प्रधान एवं चौधरी मनवीर सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने रामेश्वर उपाध्याय का फूल माला पहनाकर, पीतांबर उढाकर व राम दरबार की प्रतिमा भेंट कर स्वागत व सम्मान किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि भगवान राम सत्य के रास्ते पर चले। जब तक सृष्टि रहेगी तब तक मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की हमेशा जय जयकार होती रहेगी। श्री रामलीला की कहानी महर्षि बाल्मीकि द्वारा रचित महाकाव्य रामायण पर आधारित होती है। लेकिन आज के समय में जिस रामलीला का मंचन किया जाता है उसकी पटकथा गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित महाकाव्य रामचरित मानस पर आधारित होता है। देश के कई स्थानों पर नवरात्रि के पहले दिन से रामलीला का मंचन शुरू हो जाता है और दशहरे के दिन रावण दहन के साथ इसका अंत होता है। हम सभी को स्वर्ग और नर्क सब इसी जीवन में भोगना है। इसलिए जो व्यक्ति धर्म के कार्य कराता है। उसकी हमेशा जय-जयकार होती है और जो अधर्म के रास्ते पर चलता है उसका हमेशा विनाश होता है। इसीलिए हम सभी को सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए। तभी हमारा जीवन सफल होगा। इस अवसर पर चौधरी संजय सिंह, लालता प्रसाद चौधरी, इंद्रवीर सिंह चौधरी, तेज सिंह चौधरी, बाबू सिंह चौधरी, जसपाल सिंह पूर्व प्रधान, चौधरी राम प्रसाद सिंह, चौधरी जगवीर सिंह, चौधरी किशनवीर सिंह पूर्व प्रधान, कमालुद्दीन खां, बाबुद्दीन खां पूर्व प्रधान, निजामुद्दीन खाँ, किशन सिंह पूर्व प्रधान, बहादुर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, कविंद्र चौधरी, राजकुमार फौजी, सलीमुद्दीन खाँ, रघुवीर सिंह चौधरी, अवधेश कुमार सिंह, गुरुदेव पंडित, श्याम सुंदर शर्मा, बृजेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, मनोज कुमार, कमालुद्दीन मुल्लाजी, भुनेश्वर चौधरी, चौ. रामप्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे।