Monday, September 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देश के उत्थान से विपक्ष में बौखलाहट -अतुल सिंह

देश के उत्थान से विपक्ष में बौखलाहट -अतुल सिंह

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के हेवतहा नेवढ़िया,उड़वा व बिछिया गांव में नुक्कड़ सभा एवं चौपाल लगाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया एवं जनसमस्याएं सुनी।इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश लगातार आगे बढ़ रहा है।भारत की प्रगति और उत्थान विपक्ष को पसंद नहीं है।इसलिए विपक्षी रोज नया विवाद खड़ा कर रहे है।विश्व की नजर भारत पर है कि 7 सालों में भारत ने अभूतपूर्व विकास किया।जहां 2014 के पहले गरीबों के पास छत नहीं थी।आज 90% गरीबों के पास पक्का मकान मोदी जी के द्वारा मिला है।बहुत जल्द सभी जरूरतमंदों को पक्का मकान मिल जाएगा। योगी   माफियाओं पर लगातार कार्यवाही कर रहे हैं।जिससे प्रदेश में अपराध की घटनाएं बहुत कम हुई है।चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व काम किए हैं।कोरोना जैसी महामारी के बाद भी उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर लगातार चल रहा है।महिलाओं की सुरक्षा के लिए योगी जी ने कठोर कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि ऊंचाहार के क्षेत्रीय विधायक ऊंचाहार की जनता को छलने के साथ साथ अपमानित करने का काम कर रहे हैं।2022 के चुनाव में निश्चित ही ऊंचाहार में कमल खिलेगा।अतुल सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं के नाम पर यदि कोई अधिकारी कर्मचारी पैसा मांग रहा है तो तुरंत उसकी शिकायत करें।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता डी.एन. पाठक,युवा नेता दीपू सिंह चौहान,राम दत्त पांडे,कप्तान सिंह,विजय यादव,हरि सिंह,ओपी मौर्या,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सिंह, प्रधान राम बहादुर सरोज,अंतिम मौर्या,कृष्ण कुमार यादव,आशीष सिंह,रावेन्द्र तिवारी,जितेंद्र सिंह,नरेंद्र यादव,रवि शंकर श्रीवास्तव,साध्वी सोनागिरी,राकेश पटेल,प्रेम राज पटेल,श्री प्रकाश गौतम आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।